मीरा साहिब। स्कास्ट चट्ठा के वीसी प्रो. बीएन त्रिपाठी की अध्यक्षता में कृषि के छात्रों के लिए इंटर्नशिप परीक्षा का आयोजन किया गया।
शिक्षा निदेशक डॉ. राजिंदर पेशिन प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. संजय गुलेरिया व आरएडब्ल्यूई एवं एआईए कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. विनोद गुप्ता की देखरेख में परीक्षा का आयोजन किया गया। कृषि विस्तार शिक्षा प्रभाग की ओर से बेयर क्रॉप साइंस के सहयोग से एक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव और कृषि-औद्योगिक अनुलग्नक (आरएडब्ल्यूई एवं एआईए) कार्यक्रम कर रहे बीएससी (कृषि) ऑनर्स के छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया। शॉर्टलिस्ट किए गए छात्र 30 दिन के लिए बेयर क्रॉप साइंस में उद्योग इंटर्नशिप करेंगे। चयनित उम्मीदवारों को बाजार विकास और बिक्री सहित विभिन्न टीमों में तैनात किया जाएगा। कृषि विस्तार शिक्षा प्रभाग के प्रमुख और आरएडब्ल्यूई एवं एआईए कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. विनोद गुप्ता ने कहा कि कृषि-उद्यमिता और आधुनिक कृषि में कृषि उद्योगों की भूमिका में बढ़ोतरी करना है।