फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुढा मन्हांसा और भलवाल मोलू में दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Sat, 31 May 2025 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। पंचायत गुढा मन्हांसा और पंचायत भलवाल मोलू में स्थित किसान खिदमत घर में शुक्रवार को सूचना शिक्षा और संचार अभियान चलाया गया। इसके तहत ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान बताए गए। खंड विकास कार्यालय की टीम ने लोगों को बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई को समाज से मिटाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। नशे की वजह से युवा अपराध के लिए प्रेरित हो रहा है जो चिंता का विषय है। नशा एक सामाजिक समस्या है। इसे मिटाने के लिए सामाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत है। इस मौके पर बृजपाल, रवि कुमार, रामरतन, मोहिंद्र कुमार, दीपक, रविकांत आदि स्थानीय ग्रामीण और विद्यार्थी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें