सांबा। पाधा बिरादरी की वार्षिक मेल चार जून को गांव दियानी स्थित श्री माता बावा जी कुलदेव स्थान में आयोजित की जाएगी। बिरादरी के सदस्य अमित पाधा ने बताया कि इसके लिए कुलदेव स्थल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। विशेष पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोेजकों ने बिरादरी के सभी सदस्यों से परिवार सहित आने की अपील की है। संवाद