फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्रों ने स्कूल के आसपास चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। शिक्षा जोन ज्यौड़ियां के हाईस्कूल ढोकखालसा के छात्रों की ओर से शुक्रवार को स्कूल के आसपास सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सरकारी हाई स्कूल ढोकखालसा की प्रधानाचार्य सर्वजीत कौर, अध्यापक तरसेम लाल सहित स्कूल स्टाफ के अन्य अध्यापक भी साथ रहे। छात्रों की तरफ से गांव ढोकखालसा के स्थानीय निवासियों को भी जागरूक करते हुए गांव के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक किया। बताया कि गोबर तथा गंदगी के ढेर गांव से दूर खुली जगह पर लगाएं क्योंकि गांव के आसपास लगे गंदगी के ढेर बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। पूर्व सरपंच काली दास ने बताया कि स्कूल की प्रधानाचार्य की तरफ से पंचायत में कई बार नशा मुक्त भारत के तहत रैलियों का आयोजन कर पंचायत के लोगों को नशे के विरोध में जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें