फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्रों को अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) सांबा में सेना ने मंगलवार को अग्निवीर भर्ती के लिए जागरूकता कार्यक्रम करवाया। दिल्ली से आई सेना की अवेयरनेस कारवां टीम ने छात्रों को भर्ती के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। देश सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आईटीआई सांबा और भार्गव डिग्री कॉलेज से 180 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य निरलेप कौर ने की। सैन्य अधिकारियों ने छात्रों को अग्निवीर योजना सहित सेना में भर्ती के विभिन्न प्रवेश मार्ग, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और कॅरियर संभावनाओं की जानकारी दी। साथ ही सेना के जीवन, अनुशासन और उपलब्धियों पर आधारित प्रेरणादायक वीडियो भी दिखाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें