फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रख बरोटियां में बाड़े से 100 भेड़ बकरियां चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। रख बरोटियां में 100 भेड़-बकरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहम्मद इकबाल ने विजयपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इकबाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे वे भेड़-बकरियों को बाड़े में बांधकर कुल्हे में आकर सो गए थे। उस वक्त बारिश हो रही थी। सुबह जाकर देखा तो 10 मेमने बचे थे। 100 भेड़-बकरियां गायब थीं। चोरों ने बाड़े में तोड़फोड़ भी की है। घर के लोगों ने आसपास इलाके में खोजबीन की लेकिन मवेशियों का कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें