सांबा। सरकारी डिग्री कॉलेज रामगढ़ में मिशन युवा के तहत सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इसमें छात्रों को स्वरोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता, करियर योजना और रोजगार सृजन से जुड़ी संभावनाओं से जागरूक किया गया। नोडल अधिकारी शिवाली पंजगोत्रा ने कहा कि यह पहल युवाओं को सही दिशा, प्रशिक्षण और अवसर प्रदान कर उनके भविष्य को मजबूत बनाती है। प्राचार्य मीरू अबरोल ने कहा कि युवाशक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। पीटीआई अशोक कुमार ने मिशन युवा से संबंधित जागरूकता वीडियो भी दिखाए जिनसे छात्रों को योजनाओं और लाभों की विस्तृत जानकारी मिली। संवाद