सांबा। घगवाल के स्कूल में शनिवार को अहिंसा और शांति ही सभ्य समाज की पहचान विषय पर संगोष्ठी करवाई गई। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, समाजसेवियों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का प्रतिपादित अहिंसा का सिद्धांत आज के दौर में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने संवाद, सहनशीलता और आपसी सम्मान को समाज में स्थायी शांति की नींव बताया। विद्यार्थियों ने अपने विचार रखते हुए हिंसा के दुष्परिणामों और शांति के महत्व को रेखांकित किया। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया समेत अपने दैनिक व्यवहार में भी अहिंसा अपनाएं और नफरत के बजाय भाईचारे का संदेश फैलाएं। विद्यालय प्रबंधक केके शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को सकारात्मक सोच से जोड़कर जिम्मेदार नागरिक बनाना है। संवाद