विजयपुर। गांधीनगर, जम्मू के निजी नेत्रालय के सहयोग से शुक्रवार को जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. संजीव जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों का नेत्र परीक्षण किया गया। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रिंपिका गुप्ता ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का प्राथमिक उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा की पहुंच को बढ़ाना और समाज के सभी वर्गों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। संवाद