अधिकारियों को ई-ऑफिस का दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) के रजिस्ट्रार अभिषेक शर्मा ने शुक्रवार को विवि के मेन गेट का शिलान्यास किया। यह कैंपस की सुरक्षा को मजबूत करने और यूनिवर्सिटी की पहचान को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रजिस्ट्रार ने कहा कि मेन गेट का निर्माण न केवल यूनिवर्सिटी के लिए एक खास पहचान बनेगा बल्कि कैंपस की सुंदरता को भी बढ़ाएगा। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को डिजिटल वर्कफ्लो सिस्टम से परिचित कराने के लिए ई-ऑफिस की ट्रेनिंग दी गई। इसका मकसद पेपरलेस कामकाज को बढ़ावा देना और सरकारी कामकाज में दक्षता में सुधार करना था। रजिस्ट्रार ने कहा कि ई-ऑफिस सिस्टम अपनाने से पारदर्शिता, जवाबदेही मजबूत होगी और मामलों का समय पर निपटारा सुनिश्चित होगा। इससे यूनिवर्सिटी के भीतर समग्र शासन और सेवा वितरण में सुधार होगा।