फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीडीसी खौड़ के विद्यार्थियों को मताधिकार से किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) खौड़ के एनसीसी विंग ने शुक्रवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम करवाया। इसमें विद्यार्थियों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। प्रिंसिपल प्रो. डाॅ. टीके शर्मा के संरक्षण में मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी पर कई गतिविधियां करवाई गईं। तहसीलदार रंजीत सिंह और नायब तहसीलदार मदन लाल सम्मानित अतिथि रहे। प्रतिभागियों ने विभिन्न भाषणों और कविता पाठ के माध्यम से मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. शर्मा ने कहा की मतदान लोकतंत्र की नींव है। चुनावी प्रक्रिया में भाग लेना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों से वोट डालने और चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें