राजोरी। श्रम विभाग ने राजकीय आईटीआई राजोरी में वीरवार को चार नए श्रम कानूनों के बारे में हितधारकों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाया। सहायक श्रम आयुक्त प्रद्योत गुप्ता की देखरेख में आयोजित शिविर में कर्मचारियों, संस्थानों के मालिकों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और स्थानीय वकीलों ने भाग लिया। आईटीआई के प्रिंसिपल उज्ज्वल महाजन, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष ताहिर सज्जाद लोन, एडवोकेट आफताब आलम, इरफान अहमद चौधरी, शजाहैत अहमद जमील और श्रम अधिकारी नीरज कुमार मुख्य वक्ता रहे। सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि नए लेबर कोड मालिकों व कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध को बढ़ावा देकर औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के विकास के लिए बनाए गए हैं। संवाद