फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुरुद्वारा छठी पातशाही नाैशेरा से निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
चार को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशपर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में वीरवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही नाैशेरा से नगर कीर्तन निकाला गया। बैंड-बाजे की धुन पर पालकी वाहन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सजाया गया। आगे-आगे पंज प्यारे इसकी शोभा संगत को बढ़ा रहे थे। भजन कीर्तन करते हुए संगत मुख्य बस अड्डे पर पहुंची। यादगार गुरुद्वारा संत बाबा सुंदर सिंह जी अलीबेग वाले की गतका पार्टी व सिख युवाओं ने गतका के जाैहर दिखाए। मुख्य बस अड्डे में अमृतसर से पधारे टाडी जत्था के भाई स्वर्ण सिंह ने संगत को सिख इतिहास के बारे में बताया। पिछले 10 दिनों से गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरियां निकाली जा रहीं थीं। गुरुद्वारा छठी पातशाही के प्रधान मनमीत सिंह व कमेटी के सदस्यों ने संगठनों से अपील की कि आने चार जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशपर्व पर दरबार साहिब अमृतसर से रागी जत्था व प्रचारक आ रहे हैं। सभी संगत गुरु की वाणी से जुड़े। नगर कीर्तन में एएसपी बलजीत सिंह, थाना प्रभारी अर्जुन मगोत्रा, पुलिस, सीआरपीएफ व यातायात विभाग की टीम ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए। संगत के लिए लंगर भी लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें