फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बेटियों को लक्ष्य तय करने व मुश्किलों का डटकर सामना करने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के सभागार में हुआ संवाद सत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


राजोेरी। जिला प्रशासन ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सफल महिलाओं के साथ संवाद सत्र का आयोजित किया। इसमें बेटियों को लक्ष्य तय करने व मुश्किलों का डटकर सामना करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम शुक्रवार को बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के सभागार में हुआ। इसमें शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. जावेद अहमद ने युवतियों को अलग-अलग फील्ड में बेहतरीन काम करने के लिए प्रेरित करने के मकसद से शुरू की गई पहल की सराहना की। उन्होंने भविष्य में काबिल महिला लीडर्स तैयार करने में शिक्षा, समान मौके के महत्व पर जोर दिया। प्रोबेशनर सीरत बाजी ने कहा कि बड़े लक्ष्य, कड़ी मेहनत और लगन ही सफलता की चाबी है। देश की सबसे कम उम्र की पैरालंपिक मेडलिस्ट शीतल देवी का उदाहरण देते हुए उन्होंने छात्राओं से बड़े लक्ष्य तय करने, मुश्किलों का डटकर सामना करने और वित्तीय स्वतंत्रता के लिए कोशिश करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिन विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत सिविल सर्विसेज कोचिंग के सुपर-30 बैच के लिए अप्लाई किया है वे भी मौजूद थे। महिला सशक्तीकरण, आकांक्षा और समान अवसरों के संदेश के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें