राजोरी। राजोेरी दिवस उत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के एस ऑफ़ स्पेड्स डिवीजन ने वैली व्यू आर्मी पब्लिक स्कूल में एक अंतर-विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता की मेजबानी की। डीपीएस, इंटरनेशनल स्कूल, नेशनल एकेडमी, वीवीएपीएस और पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ‘देशभक्ति’ थीम पर दिल को छू लेने वाले नृत्य प्रस्तुत किए।
उनके सुंदर नृत्यों ने बलिदान, वीरता और एकता की झलक दिखाई। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद