आरएस पुरा। गांव ठीकरियां में स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका मंदिर में संत श्री श्री 108 स्वामी सदानंद ने तीन दिवसीय भागवत कथा के प्रथम दिन श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुनाया।
उन्होंने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। इस दौरान स्वामी राजदास, स्वामी उमेशानंद, साध्वी सुरभि सहित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति जम्मू कश्मीर निवेदक अजय कुमार, डाॅ. अश्वनी जोजरा, पुष्कर शर्मा, कमलजीत, सत्य प्रकाश, यशपाल, भारत भूषण और चंचल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।