राजोरी। राजोेरी दिवस से पूर्व भारतीय सेना के एस ऑफ स्पेड्स गनर्स ने ढन्नीधार किले में सरकारी बालिका गृह (परिशा) की लड़कियों के लिए एक लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया।
इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए एक मनोरंजक और शैक्षणिक अनुभव प्रदान करना था। इस मौके पर वक्ताओं ने ढन्नीधार किले और राजोेरी के महत्व पर प्रकाश डाला। 30 मिनट के इस शो ने किले को खूबसूरती से रोशन किया। साथ ही एक ऐसी कहानी भी सुनाई गई, जिसने किले से जुड़ी वीरता और बलिदान की कहानियों को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों और भारतीय सेना के कर्मियों के साथ लगभग 30 लड़कियां शामिल हुईं।