फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीएमश्री स्कूल सोहल में मनाया वार्षिक खेल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोहल में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। विधायक मोहन लाल भगत मुख्य अतिथि रहे। उप मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रखवाल बताैर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। मुंसिफ अखनूर अरुषी शुक्ला ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के बारे में जागरूक करते हुए उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। एडवोकेट चेतन शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, नशा जागरूकता पर आधारित नाटक, रस्साकशी सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में हाई स्कूल गुढ़ा जागीर, मिडल स्कूल गुढ़ा मंडीवाला, मिडल स्कूल बड़गल कलां और मिडल स्कूल सोहल टाल के विद्यार्थियों ने अपने विज्ञान प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सुषमा ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें