फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बड़ी ब्राह्मणा में नशे के खिलाफ रैली, एसएसपी ने किया नेतृत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत शनिवार को बड़ी ब्राह्मणा में जिला पुलिस ने जागरूकता रैली निकाली। इसका नेतृत्व एसएसपी अनुज कुमार ने किया। एएसपी, एसडीपीओ और थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा भी मौजूद रहे। रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों युवाओं, आम नागरिकों और पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। रैली की शुरुआत सिडको चौक से हुई जो मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन चौक और बिश्नाह रोड से होकर पुनः सिडको चौक पर समाप्त हुई। प्रतिभागियों ने नशा विरोधी नारे लगाए और पोस्टर-बैनर के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। एसएसपी ने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पुलिस जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम चला रही है ताकि विशेष रूप से युवाओं को नशे के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया जा सके और समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें