फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों की बदहाली: छात्रों को बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सरकारी स्कूलों की हालत दयनीय बनी हुई है। छात्रों को न तो पर्याप्त कक्षाएं मिल पा रही हैं और न ही खेलने के लिए मैदान। वार्ड 13 चक मंगा स्थित मिडिल स्कूल में महज पांच कमरों में पढ़ाई हो रही है, जहां एक ही कमरे में दो कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। स्थानीय निवासी कमल भट्टी, अजय सिंह और पूर्व पार्षद राज सिंह ने बताया कि स्कूल में खेल मैदान तक नहीं है, जबकि नजदीक ही खाली जमीन पड़ी है।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी भी एक बड़ी समस्या है। जिले के एक सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में लेक्चरर के छह पद खाली पड़े हैं। स्थानीय निवासी दर्शन चौधरी और यशपाल शर्मा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां छात्रों की संख्या अधिक है, लेकिन शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।




स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सरकारी स्कूलों के लिए अतिरिक्त फंड आवंटित किया जाए। खेल मैदान और अतिरिक्त कमरे बनाए जाएं तथा रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए, ताकि छात्रों की शिक्षा प्रभावित न हो। शिक्षा के अधिकार को साकार करने के लिए स्कूलों की दशा सुधारना जरूरी है।
विज्ञापन

-

माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम में हम ने इन समस्याओं को उठाया था। अधिकारियों को स्कूल की हालत के बारे मौके पर अवगत करवाया था कि स्कूल के लिए खेल मैदान दिया जाए। निकट ही खाली भूमि है यदि उस पर खेल मैदान बनाया जाए तो छात्रों को इस की सुविधा मिल सकेगी। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।



सुदेश कुमारी



पूर्व पार्षद वार्ड 13 सांबा।

वाक्स


इस बारे में हमने जिला उपायुक्त से भेंट कर स्कूल को खेल मैदान दिए जाने के बारे में अनुरोध करेंगे। स्थानीय विधायक से भी भेंट कर उन्हें स्कूल की समस्या के बारे में अवगत करवाएंगे व समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

रमेश चंद्र

डीडीसी सदस्य सांबा।

बाक्स

जिले के पुरानी कली स्कूल का भवन नही था उस के लिए एक कमरा बनाया गया है। दाबुज काका में स्कूल के कमरे के लिए योजना बना कर भेजी है फंड आने पर कमरा बना दिया जाए गा। जिन स्कूलों में चार दिवारी नही है उन के लिए जैसे जैसे फंड आते हैं विकास करवाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष पांच व छह स्कूलों की चार दिवारी का विकास करवाया जा रहा है। एक दर्जन स्कूल निजी निजी इमारतों में चल रहे हैं। जो लोगों ने स्वयं इमारतें दी है।
विज्ञापन


केवल कृष्ण

मुख्य शिक्षा अधिकारी सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें