सांबा। कस्बे के पंडित प्रेम नाथ डोगरा राजकीय डिग्री काॅलेज के रेड रिबन क्लब ने जेके एड्स कंट्रोल सोसायटी, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम करवाया। इस दौरान रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई, जिसके जरिये विद्यार्थियों को एड्स से बचाव के लिए जागरूक किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्राची, कशिश राजपूत व गीतिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। पेंटिंग में समीर, विशाल और गीतिका ने पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार जीता। डॉ. बनप्रीत कौर, डॉ. हरजीत कौर और डॉ. पंकज बंधोरिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) ट्विंकल सूरी के संरक्षण में किया गया, जिन्होंने एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने में विश्व एड्स दिवस मनाने के महत्व के बारे में बताया और एचआईवी प्रतिक्रिया में समुदायों की आवश्यक भूमिका पर जोर दिया। संवाद