श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर शुल्क निर्धारण एवं विनियमन समिति (एफएफआरसी) ने निजी स्कूलों को नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रवेश शुल्क न वसूलने के निर्देश जारी किए हैं। स्कूल शिक्षा निदेशक कश्मीर तसद्दुक हुसैन ने कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी। कई स्कूल अभिभावकों को बिना रसीद दिए प्रवेश शुल्क वसूल रहे हैं। एफएफआरसी ने चेतावनी दी है कि दोषी पाए जाने वाले स्कूलों को दंडित किया जाएगा। उनकी मान्यता रद्द की जा सकती है। इसके अलावा निदेशक ने कहा कि मौसम संबंधी किसी भी चेतावनी की स्थिति में गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा। संवाद