जम्मू। आचार्य श्रीचंद्र कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (एस्कॉम्स) में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसिलिंग कल 28 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। इसमें हिंदू अल्पसंख्यक या एनआरआई कोटे के वे अभ्यर्थी शिरकत कर सकेंगे, जिन्होंने नीट पीजी की परीक्षा में एक से लेकर तक 5869 तक रैंक हासिल की है। ऐसे अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम (जेकेबीओपीईई) पहले ही जारी कर चुका है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुरविंदर राज वर्मा के अनुसार काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों को सुबह साढ़े आठ बजे तक बोर्ड के जम्मू या श्रीनगर स्थित कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। सुबह 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलेगी। ब्यूरो