फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आईआईटी में छात्रों को दिया रोबोटिक्स का लाइव डेमो

विज्ञापन
आईआईटी में आर्मी कैंप के छात्रों को डेमो देते संस्थान के विशेषज्ञ। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू में बुधवार को आर्मी कैंप रियासी के 58 छात्र पहुंचे। इन छात्रों को रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग का लाइव डेमो दिया गया। उन्हें उदाहरण के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई और इंटरनेट ऑफ थिंग्स यानी आईओटी के बारे में बताया गया।इन छात्रों में आर्मी कैंप रियासी की ओर से संचालित टेंडर फीट स्कूल, केरी के 7वीं और 8वीं कक्षा के छात्र शामिल थे। इस दौरान एक इंटरेक्टिव सत्र भी हुआ। इसमें उन्हें अपने लक्ष्यों को पर केंद्रित रहने की सलाह दी गई। छात्रों को आईआईटी का भ्रमण भी कराया गया। कार्यक्रम के आयोजन में आईआईटी जम्मू के निदेशक प्रो. मनोज सिंह गौर, डीन (आउटरीच और कौशल विकास) प्रो. मीनाक्षी राजीव और एसोसिएट डीन (आउटरीच और कौशल विकास) डॉ. समीर केएसपी, डॉ. समीर सरमा, आईआईटी जम्मू के अंतिम वर्ष के छात्र आशुतोष विश्वकर्मा आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें