फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के भगवती नगर चौथे पुल पर बाइक-कार के बीच टक्कर हो गई। बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं। हादसा बुधवार शाम चार बजे के करीब हुआ। गलत दिशा में आर रही कार की बुलेट से टक्कर हो गई। कार चालक नाबालिग बताया जा रहा है उसके पास लाइसेंस नहीं था। टक्कर होने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। इसके बाद वहां हंगामा हो गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस को मौके पर पहुंचने में आधे घंटे से भी ज्यादा समय लग गया। पुलिस की देरी को लेकर लोगों में आक्रोश भी दिखा। बाइक चालक अर्जुन ने बताया कि ऑफिस से घर जा रहा था। सामने से एक कार आ रही थी, जब तक ब्रेक लगती टक्कर हो चुकी थी। बाद में दोनों पक्षों में समझाैता करा दिया गया ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें