डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र का वेबिनार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के जम्मू केंद्र की ओर से बुधवार को समस्या समाधान, विचार और नवाचार विषय पर वेबिनार हुआ। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर हुए इस वेबिनार के जरिए वक्ताओं ने इनोवेशन के लिए समस्यास-समाधान की मानसिकता को जरूरी बताया। इग्नू की इनोवेशन काउंसिल की ओर से स्वयं के स्टार्ट-अप स्थापित करने में रुचि रखने वाले छात्रों और इग्नू के पूर्व छात्रों के लिए आयोजित किए गए प्री-इन्क्यूबेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संदीप गुप्ता ने जानकारी दी कि क्षेत्रीय केंद्र जम्मू की ओर से श्रीनगर, करनाल, खन्ना, शिमला और चंडीगढ़ के सहयोग से आइडियाथॉन का भी आयोजन किया गया।
वेबिनार में शिक्षा मंत्रालय की इनोवेशन काउंसिल के असिस्टेंट इनावेशन डायरेक्टर डॉ. दीपन कुमार साहू, वित्त आयुक्त, अतिरिक्त मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग शांतमनु, डायरेक्टर एनसीआईडीई डॉ. ज्योत्सना दीक्षित आदि शामिल रहे। इस दौरान इग्नू क्षेत्रीय केंद्र की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. आशा उपाध्याय, डिप्टी रजिस्ट्रार एस. तेजिंदर पाल सिंह, असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. जेबा आदि का सहयोग रहा।