फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आईआईएम के छात्रों ने संस्थान और अभिभावकों के प्रति जताई कृतज्ञता

विज्ञापन
आईआईएम में कृतज्ञ पर्व में शामिल छात्र। स्रोत : संस्थान। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संस्थान में मनाया गया कृतज्ञ पर्व, चार कृतज्ञता दीवारों पर छात्रों ने लिखे संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के आनंदम केंद्र की ओर से वीरवार को कृतज्ञ पर्व मनाया गया। इसके तहत संस्थान में चार कृतज्ञता दीवारें बनाई गईं। इन दीवारों पर छात्रों ने राष्ट्र, संस्थान, नाॅन टीचिंग सदस्यों और अभिभावकों के प्रति भावपूर्ण संदेश लिखकर अपनी कृतज्ञता प्रकट की।
इस कार्यक्रम के लिए संस्थान के खेल मैदान में विशेष तौर पर एक कृतज्ञ मंच लगाया गया था। इसमें छात्रों ने उपस्थित जनों के सामने अपने भाव भरे संदेशों को पढ़कर भी सुनाया। कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में उन्होंने सहायक कर्मचारियों को उनके समर्पण और योगदान के लिए चॉकलेट भी भेंट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में आईआईएम जम्मू के डीन रिसर्च प्रो. जाबिर अली, आनंदम केंद्र के अध्यक्ष प्रो. श्याम नारायण लाल, आनंदम के सह-अध्यक्ष ब्रिगेडियर नीरज सोनी ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें