फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विद्यार्थियों ने घराना का भ्रमण कर जाना पक्षियों का संसार

विज्ञापन
घराना वेटलैंड का भ्रमण करने पहुंचे छात्र और अ​धिकारी। स्रोत: विश्वविद्यालय
विज्ञापन
वन्य जीव सप्ताह के तहत कार्यक्रम, भाषण में हसप्रीत अव्वल
विज्ञापन

छात्रों ने सुचेतगढ़ स्थित चुंगी चौकी का भी किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग ने शनिवार को वन्यजीव संरक्षण विभाग के साथ मिलकर घराना वेटलैंड के पास सफाई अभियान चलाया। वन्यजीव सप्ताह के तहत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने वेटलैंड का भ्रमण करने के साथ ही पक्षियों के संसार को जाना। इस वेटलैंड में पक्षियों की डेढ़ सौ से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें 35 से अधिक प्रजातियों के जलपक्षी शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण विभाग के पीजी छात्रों के लिए वन्यजीव संरक्षण पर लघु भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें हसप्रीत कौर ने प्रथम पुरस्कार जीता। अंकिता शान और मोहम्मद अयूब जान क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान सभी को वन्यजीव और जैव विविधता संरक्षण को लेकर जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज शर्मा ने घराना वेटलैंड के इतिहास और विकास के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने पक्षी प्रजातियों की रूप के आधार पर पहचान की। चेकलिस्ट को ऑनलाइन नागरिक विज्ञान डेटाबेस, ई-बर्ड पर अपलोड भी किया। इसके बाद छात्रों ने सुचेतगढ़ स्थित चुंगी चौकी का भी दौरा किया। मौके पर पर्यावरण विज्ञान विभाग की प्रमुख प्रो. दीपिका सलाथिया, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अंशु गुप्ता, डॉ. सुरेश कुमार तथा वन्यजीव संरक्षण विभाग की ओर से वाइल्ड लाइफ वार्डन विजय कुमार, रेंज अधिकारी धीरज रामपॉल, रोशन लाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें