फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू से बच्चे दिल्ली और मुंबई में जानेंगे देश की संस्कृति

विज्ञापन
भारत दर्शन के लिए रवाना होने वाले विद्यार्थियों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी स्रोत पुलिस
विज्ञापन
93 विद्यार्थियों का दल भारत दर्शन यात्रा पर रवाना, प्रमुख शहरों का करेंगे भ्रमण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू जिला और पुलिस पब्लिक स्कूल मीरां साहिब के 93 विद्यार्थियों का दल भारत दर्शन यात्रा के लिए वीरवार को रवाना हुआ। यह दल दिल्ली और मुंबई सहित देश के प्रमुख शहरों का भ्रमण करेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के दल को डीआईजी जम्मू रेंज शिव कुमार शर्मा और एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों ने कहा कि भारत दर्शन केवल शैक्षिक भ्रमण नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने छात्रों को जम्मू-कश्मीर के सांस्कृतिक राजदूत बताते हुए शांति और भाईचारे का संदेश फैलाने का आग्रह किया। उत्साहित छात्रों ने इस अवसर के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस का आभार जताया जबकि अभिभावकों ने इसे बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। विद्यार्थियों के साथ चार शिक्षक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें