केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। स्रोत: स्वयं
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के जनसंचार एवं नवीन मीडिया विभाग ने मंगलवार को ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। उद्घोष नए आरंभ का नाम से हुए इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एमए प्रथम सेमेस्टर से मलूप सिंह को मिस्टर फ्रेशर, जबकि स्वाति सुमन को मिस फ्रेशर चुना गया। बीए पहले सेमेस्टर से मंगल पांडेय और कशिश अंगुराल क्रमश: मिस्टर और मिस फ्रेशर चुने गए। विभागाध्यक्ष डॉ. अभय एसडी राजपूत ने छात्रों से पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में आगे रहने का आह्वान किया। इस दौरान प्रो. परमवीर सिंह, प्रो. पुष्पलता, डॉ. उमेश कुमार, प्रो. राशिद अली आदि मौजूद रहे। ब्यूरो