आठ को सभी संस्थान प्रमुख और स्टाफ ड्यूटी पर रहेगा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संभाग में आठ और नाै सितंबर को सुरक्षा ऑडिट के बाद 10 सितंबर को सरकारी व निजी स्कूलों को खोला जाएगा। स्कूल स्टाफ और संस्थानों के प्रमुख सुनिश्चित करेंगे कि स्कूल भवन में किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। इसकी रिपोर्ट सीईओ के माध्यम से स्कूल शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी। इसके बाद स्कूल खोलने पर फैसला लिया जाएगा। भारी बारिश और बाढ़ से संभाग में काफी नुकसान पहुंचा है। निदेशालय की ओर से पांच सितंबर तक स्कूल बंद रखे गए थे, लेकिन इसे बढ़ाकर नौ सितंबर तक किया गया है। निदेशालय ने सभी संस्थान प्रमुख और स्टाफ को आठ सितंबर को ड्यूटी पर मौजूद रहने के लिए कहा है। संस्थान प्रमुख स्कूल भवनों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट सुनिश्चित करेंगे। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि स्कूल कक्षाएं लेने के लिए तैयार हों। नौ सितंबर से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के संबंध में फैसला लिया जाएगा। इसमें सीईओ हर रोज होने वाली गतिविधियों की निगरानी करेंगे और निदेशालय को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।