फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्रों को वित्तीय विवरण विश्लेषण की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू में मंगलवार को वित्तीय विवरण विश्लेषण पर एक ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को बाजार जोखिम आकलन के साथ ही निवेश संबंधी जानकारी प्रदान की गई। बताया गया कि विशेषज्ञ निवेश संबंधी सुझाव देने के लिए कौन सी रणनीति अपनाते हैं। छात्रों को बैलेंस शीट, लाभ- हानि खातों, नकदी प्रवाह विवरणों की जांच के साथ ही वित्तीय आंकड़ों से आय अनुमान तैयार करने के बारे में जानकारी दी गई। इस सत्र में एम्बिट कैपिटल के प्रमुख विश्लेषक सत्यदीप जैन और कंपनी के इक्विटी रिसर्च प्रमुख अश्विन मेहता ने बात रखी। सत्र का संचालन आईआईएम जम्मू के प्रो. पीपी माहेश्वरी ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें