फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में क्लस्टर विवि को मिले 10 लाख

विज्ञापन
ट्रॉफियों के साथ छात्र, शिक्षक, सांसद सत शर्मा और विधायक विक्रम रंधावा स्रोत - विवि
विज्ञापन
- विवि में हुआ वार्षिक खेल पुरस्कार समारोह, जीजीएम साइंस कॉलेज ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के पांच कॉलेजों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर कई पुरस्कार और पदक अपने नाम किए। इसी उपलब्धि के सम्मान में बुधवार को आयोजित वार्षिक खेल पुरस्कार समारोह में जीजीएम साइंस कॉलेज को सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतने पर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी दी गई। समारोह में विवि के विकास के लिए राज्यसभा सांसद सत शर्मा ने सांसद निधि से पांच लाख और विधायक विक्रम रंधावा ने विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


गांधी नगर महिला कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में छात्रों ने योग का प्रदर्शन भी किया। जीजीएम साइंस कॉलेज के अलावा एमएएम कॉलेज, एसपीएमआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, सरकारी महिला कॉलेज गांधी नगर और गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन के खिलाड़ी भी सम्मानित हुए। कार्यक्रम में विवि की वार्षिक खेल रिपोर्ट भी रखी गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सत शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई। विधायक विक्रम रंधावा ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की। समारोह में जम्मू-कश्मीर कबड्डी संघ के महासचिव कुलदीप गुप्ता विशेष अतिथि रहे। कुलपति प्रो. केएस चंद्रशेखर ने सभी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें