फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दीक्षांत समारोह में नहीं ले सके थे पदक, अब 10 मेधावियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
मेधावी छात्र को स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र देते कुलपति उमेश राय व अन्य    स्रोत - विवि 
विज्ञापन
वर्ष 2019, 2020, 2022 और 2023 बैच के छात्रों को कुलपति ने सौंपे स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय ने पिछले साल आयोजित विशेष दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं हो सके 10 मेधावी छात्रों को सोमवार को स्वर्ण पदक और मेरिट प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कुलपति प्रो. उमेश राय ने 2019, 2020, 2022 और 2023 बैच के इन छात्रों को कुलपति सचिवालय में आयोजित समारोह में सम्मानित किया।
विज्ञापन





विवि के नियमों के अनुसार जो छात्र किसी कारणवश दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं हो पाते, उन्हें बाद में अलग समारोह आयोजित कर स्वर्ण पदक और मेरिट प्रमाणपत्र दिए जाते हैं। इसी व्यवस्था के तहत इन छात्रों को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. उमेश राय ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने छात्रों से भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने कार्यों से विवि का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस दौरान इस दौरान डीन रिसर्च स्टडीज प्रो. नीलू रोहमेत्रा, अकादमिक मामलों के डीन प्रो. जेपी सिंह जूरेल, रजिस्ट्रार डॉ. नीरज शर्मा, परीक्षा नियंत्रक संजीव महाजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें