फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: यूनेस्को की यूथ फेलोशिप पूरी कर लौटीं जेयू की जेविका

विज्ञापन
जेविका को सम्मानित करते कुलपति प्रो. उमेश राय व अन्य   स्रोत - विवि  - फोटो : Archive
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) की छात्रा जेविका मिसरी दक्षिण कोरिया में आयोजित यूनेस्को एमजीआईईपी यूथ फेलोशिप में हिस्सा लेकर लौटी हैं। फेलोशिप के लिए चुनी गईं जेविका ने शांति, नेतृत्व और टिकाऊ विकास से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण लिया। वापसी पर विवि के कुलपति प्रो. उमेश राय ने शुक्रवार को उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन में पीजी अंग्रेजी की छात्रा जेविका ने 25 जून से चार जुलाई तक दक्षिण कोरिया के क्यूंग ही विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें अलग-अलग देशों के युवाओं के साथ शांति और समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और सीखने का मौका मिला। जेविका लोक नृत्य कलाकार भी हैं। वह जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान कश्मीर और गणतंत्र दिवस परेड में नई दिल्ली में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। सीडीओई निदेशक प्रो. पंकज के. श्रीवास्तव और डीन रिसर्च स्टडीज प्रो. नीलू रोहमित्रा ने भी जेविका को बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें