फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एमबीए के पहले दिन मिली कॅरियर, एआई और स्टार्टअप की सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
- जम्मू यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल में इंडक्शन शुरू, पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल (टीबीएस) में मंगलवार से एमबीए के नए सत्र की शुरुआत तीन दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम के साथ हुई। पहले दिन छात्रों को सिर्फ पढ़ाई और संस्थान की जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि कॅरियर, स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नशा मुक्ति, एंटी रैगिंग और प्रोफेशनल व्यवहार जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान, पुस्तकालय, बिजनेस लैब और अन्य सुविधाओं की जानकारी से हुई। इसके बाद छात्रों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। इंडक्शन कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व छात्र भी शामिल हुए। उद्यमी अल्पेशा गुप्ता ने पढ़ाई के साथ अपना कारोबार शुरू करने का अनुभव साझा किया।
विज्ञापन

वहीं, ऋषभ महाजन ने छात्रों से कहा कि बदलते समय में डिग्री के साथ एआई और बाजार की जरूरत के मुताबिक नए कौशल सीखना भी जरूरी है। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में छात्रों को एंटी रैगिंग नियम, शिकायत निवारण व्यवस्था, समय की पाबंदी और परिसर में जिम्मेदार व्यवहार की जानकारी दी गई। उन्हें सुरक्षित, अनुशासित और सकारात्मक माहौल बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

बिजनेस स्कूल की निदेशक प्रो. अमीषा गुप्ता ने छात्रों से पढ़ाई के साथ अनुशासन, लगातार सीखने की आदत और उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाने की अपील की। बिजनेस स्टडीज की डीन प्रो. अलका शर्मा ने बदलते कारोबारी माहौल में नए कौशल सीखने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें