फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एपीएस में कार्यशाला, किताबों से आगे जीवन के मूल्यों का पाठ पढ़ेंगे शिक्षक

विज्ञापन
एपीएस दमाना में सीबीएसई की ओर से मूल्य शिक्षा पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित स्रोत संबंधित
विज्ञापन
मिश्रीवाला। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) दोमाना में शनिवार को सीबीएसई के चंडीगढ़ क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र की ओर से मूल्य शिक्षा पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों को विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के तरीके बताए गए। कार्यशाला में मॉडल एकेडमी जम्मू की उपप्रधानाचार्य डॉ. ईशा शर्मा और एपीएस जंग्लोट की मुख्य अध्यापिका कामिनी खरबंदा ने संसाधन व्यक्तियों के रूप में मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करना भी है। उन्होंने ईमानदारी, सम्मान और सहानुभूति जैसे मूल्यों को विभिन्न विषयों की शिक्षण प्रक्रिया में शामिल करने पर जोर दिया। इस दौरान मूल्य शिक्षा पर आधारित वीडियो दिखाए गए। शिक्षकों के लिए समूह चर्चा और एक मिनट की गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों में सही-गलत की समझ, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने के तरीकों पर चर्चा हुई। स्कूल की प्रधानाचार्य पुष्पिंदर कौर ने सीबीएसई की पहल की सराहना करते हुए संसाधन व्यक्तियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि तकनीक के तेजी से बदलते दौर में समाज के लिए मजबूत नैतिक आधार जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें