फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लीगल असिस्टेंट और जूनियर लीगल असिस्टेंट का अंतिम परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
- हादसे में जान गंवाने वाले अधिवक्ता शेख आदिल नबी का नाम भी सूची में शामिल
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने कानून, न्याय एवं संसदीय कार्य विभाग के अंतर्गत लीगल असिस्टेंट और जूनियर लीगल असिस्टेंट पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। चयन सूची में अनंतनाग कैडर से लीगल असिस्टेंट पद के लिए शेख आदिल नबी का नाम भी शामिल है, जिनका सड़क हादसे में निधन हो चुका है।




परिणाम 2020 और 2021 में जारी विज्ञापनों के आधार पर घोषित किया गया है। बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया के तहत 30 पदों पर अंतिम चयन किया है। लिखित परीक्षा 20 मार्च 2022 को हुई थी। अंतिम चयन सूची में जिला कैडर और केंद्र शासित प्रदेश कैडर के पद शामिल हैं। उम्मीदवारों की औपचारिक नियुक्ति आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह चयन अदालत में लंबित मामलों और किसी भी जांच के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा। यदि भविष्य में दस्तावेज गलत पाए जाते हैं तो चयन रद्द किया जा सकता है। बता दें कि 26 दिसंबर 2025 को नबी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के बनिहाल के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी कार को पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। 27 दिसंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें