फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कक्षा 11वीं के पेपरों की डेटशीट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूली शिक्षा बोर्ड (जेकेबोस) ने कक्षा 11वीं (हायर सेकेंडरी पार्ट-1) की डेटशीट जारी की है। सालाना प्राइवेट सत्र की परीक्षा की शुरुआत सात जुलाई से शुरू होगी जो 27 जुलाई तक चलेगी। साइंस में बायोलॉजी, बॉटनी, जूलॉजी व सांख्यिकी, कला वर्ग में पॉलिटिकल साइंस जबकि कॉमर्स में अकाउंट का पेपर होगा। सभी परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में होंगी। शुरुआत साढ़े नौ बजे होगी।
विज्ञापन

इस दौरान परीक्षा केंद्र में मोबाइल, लिखित सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, हेडफोन, ब्लूटूथ बगैरह का प्रवेश व इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। बोर्ड के डायरेक्टर अकादमिक डॉ. प्रवीन सिंह के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट संबंधित संयुक्त सचिव अलग से जारी करेंगे। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.jkbose.jk.gov.in पर डेटशीट को देख सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें