- कटड़ा यूनिवर्सिटी में दो साल से चल रहीं कक्षाएं, अगले सत्र से मिलेगी सुविधा
-सीयू में अभी तक नहीं बना यूजी पीजी करवाने योजना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) अब डोगरी, गोजरी और अन्य भाषाओं में सर्टिफिकेट कोर्स करवाएगा। यह सुविधा अगले सत्र से मिलेगी। विद्यार्थी दसवीं और 12वीं के बाद सर्टिफिकेट कोर्स कर सकेंगे।
मौजूदा समय में जम्मू यूनिवर्सिटी और श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी कटड़ा में यूजी और पीजी में अध्ययन करने के लिए कक्षाएं चल रही हैं। अब सीयू भी सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा। कोर्स तीन से छह माह की अवधि के लिए होंगे। सीयू के अनुसार इसका उद्देश्य युवाओं को स्थानीय भाषा से जोड़ना है। इसके अलावा गोजरी और अन्य भाषाओं में भी कोर्स किया जा सकता है। यूनिवर्सिटी में अन्य विषयों में पढ़ाई करवाकर पीएचडी करने का मौका मिल रहा है।
सीयू से अगले सत्र में किसी भी भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स किए जा सकते हैं। कोर्स अल्प अवधि के होंगे। छात्र प्रमाणपत्र मिलने के बाद रोजगार से जुड़ सकेंगे।
- प्रो. यशवंत सिंह, रजिस्ट्रार, सीयू