फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संगोष्ठी में वृंदा पहले स्थान पर

विज्ञापन
संगोष्ठी में वृंदा रही पहले स्थान पर
विज्ञापन
जम्मू। डीबीएन विद्या मंदिर मुबारक मंडी ने शुक्रवार को बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण पर अंतर-विद्यालय संगोष्ठी करवाई। इसमें जेके पब्लिक स्कूल, लॉरेंस पब्लिक स्कूल, ओरिएंटल अकादमी, केबी पब्लिक स्कूल, लाइट हाउस स्कूल और मेजबान स्कूल के 43 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पुरस्कार विद्या मंदिर की वृंदा सिंह को मिला। द्वितीय पुरस्कार मरियम शकील, तृतीय पुरस्कार अरीब राशिद को मिला। राष्ट्रीय विकास फाउंडेशन से राजीव खजुरिया, समाजसेवी रीता जमवाल और एसएचओ सिटी पुलिस शक्ति देवी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। दीप प्रज्ज्वलन समारोह का नेतृत्व प्रधानाचार्य प्रिया सिंह, सहायक प्रबंधक वलविंदर सिंह और प्रधानाध्यापिका सुन्ना स्याल ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें