फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्टेम लैब की तकनीकी मूल्यांकन समिति के गठन को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपकरणों की खरीद के लिए स्पेसिफिकेशन के संबंध में सिफारिश देगी समिति
विज्ञापन

21 दिन के भीतर समिति अपनी रिपोर्ट सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को सौंपेगी

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में स्टेम लैब की स्थापना के लिए तकनीकी मूल्यांकन समिति के गठन को मंजूरी दे दी गई है। यह समिति प्रोजेक्ट के लिए खरीदे जाने वाले उपकरणों के स्पेसिफिकेशन के संबंध में सिफारिश देगी। फिलहाल उसे 21 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को भेजनी होगी।
सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू की ओर से इस संबंध में आदेश कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर ई-गवर्नेंस एजेंसी के सीईओ इसके अध्यक्ष होंगे। इसके अतिरिक्त एनआईसी के नेशनल इंफॉर्मेटिक्स ऑफिसर, आईआईटी जम्मू के निदेशक की ओर से नामित प्रतिनिधि, एनआईटी श्रीनगर के निदेशक की ओर से नामित प्रतिनिधि इस समिति के सदस्य होंगे। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अवर सचिव समिति के संयोजक सदस्य होंगे।
विज्ञापन

संयोजक सदस्य को बैठक समय पर बुलाने के साथ ही दस्तावेजों की समय पर मंजूरी एवं समिति के सभी सदस्यों के साथ संयोजन करना होगा। वह प्रोजेक्ट के बारे में अच्छी जानकारी रखने वाले को नोडल अधिकारी भी नामित कर सकता है। उसे सिफारिश जमा करते वक्त सभी नियमों, प्रक्रियाओं एवं गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन


क्या है स्टेम लैब
स्टेम लैब से मतलब साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं मैथ्स लैब से है। इन प्रयोगशालाओं में संबंधित विषयों से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है ताकि छात्र-छात्राओं को मदद मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें