फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 9वीं व 10वीं के छात्रों को पढ़ा रहे लेक्चरर हेडमास्टर और प्रिंसिपल भी ले रहे क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण-सीखने की प्रक्रिया में सुधार के लिए शुरू की नई पहल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए लेक्चरर 11वीं 12वीं के साथ नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों को भी पढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही हेडमास्टर और प्रिंसिपल भी दिन में दो विषय पढ़ा रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के बाद यह पहल की गई है, जिसका स्कूलों में कार्यान्वयन हो रहा है।
विज्ञापन

लेक्चरर नौवीं और दसवीं के छात्रों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में भी बताएंगे और उसके लिए तैयार भी करेंगे। लेक्चरर को प्रतिदिन इन कक्षाओं को एक या दो विषय को पढ़ाना होगा। इस पहल से विद्यार्थियों को पढ़ने का बेहतर अनुभव मिलेगा। जम्मू-कश्मीर प्लस टू पीसीएसी लेक्चरर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत चिब ने कह कि जहां शिक्षकों की कमी होती है, वहां आदेश से पहले भी लेक्चरर नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाते थे। इस पहल से बच्चों को लाभ मिलेगा। वहीं स्कूलों में हेडमास्टर और प्रिंसिपल अपने विभागीय कामकाज के साथ नियमित दो विषयों की क्लास लेंगे, इससे बच्चों के शैक्षणिक मानक में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें