फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दफ्तर के काम से फैसलों तक, एआई का इस्तेमाल सीखेंगे 28 पेशेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईआईएम जम्मू में तीन दिन की ट्रेनिंग शुरू, जनरेटिव एआई के इस्तेमाल पर होगा फोकस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दफ्तर के काम को आसान बनाने, नए विचार तैयार करने और फैसले लेने में जनरेटिव एआई का इस्तेमाल कैसे किया जाए, इसकी ट्रेनिंग आईआईएम जम्मू में शुरू हुई है। तीन दिन के इस कार्यक्रम में अलग-अलग पेशेवर पृष्ठभूमि से आए 28 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


आईआईएम जम्मू की ओर बुधवार से शुक्रवार तक जनरेटिव एआई फंडामेंटल्स फॉर लीडर्स नाम से यह प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इसका मकसद प्रतिभागियों को जनरेटिव एआई की बुनियादी जानकारी देने के साथ यह समझाना है कि इसका इस्तेमाल अपने काम में किस तरह किया जा सकता है।प्रशिक्षण में प्रतिभागी यह समझेंगे कि जनरेटिव एआई का इस्तेमाल नए विचार तैयार करने, फैसले लेने और रोजमर्रा के काम करने के तरीकों में कैसे किया जा सकता है। एआई के बदलते इस्तेमाल और अलग-अलग संगठनों में इसकी संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।आईआईएम जम्मू के कार्यकारी शिक्षा एवं परामर्श विभाग के चेयरपर्सन प्रो. प्रशांत मिश्रा ने संस्थान के कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग पेशेवर पृष्ठभूमि से आए प्रतिभागियों को एक साथ सीखने और अपने अनुभव साझा करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें