फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूल शिक्षा बोर्ड की सुविधाएं लेने के लिए देना होगा अतिरिक्त शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
- हायर सेकेंडरी स्कूल को 6300 तो हाई स्कूल को 5250 रुपये शुल्क देना होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड से जुड़ी सुविधाएं लेने के लिए इस बार निजी और सरकारी स्कूलों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। बोर्ड ने एक अप्रैल से नए शुल्क की दरें लागू कर दी हैं। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों को आवधिक निरीक्षण के लिए अब 6300, जबकि हाई स्कूलों को 5250 रुपये का शुल्क 18 फीसदी जीएसटी के साथ देना होगा, जो पिछले शुल्क से अधिक है।
विज्ञापन

2023 में आवधिक निरीक्षण के लिए सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों को छह हजार रुपये का शुल्क देना पड़ता था, जिसे इस बार बढ़ाकर 6300 कर दिया है। वहीं, हाई स्कूल का शुल्क पांच हजार रुपये होता था, जिसे बढ़ाकर 5250 कर दिया है। इस तरह दसवीं कक्षा के छात्रों से परीक्षा शुल्क 1180 रुपये लिया जाएगा, जबकि 12वीं कक्षा में 1365 रुपये रखा गया है। निजी स्कूलों में नई स्ट्रीम व विषयों को शुरू करने के लिए 15750, जबकि सरकारी स्कूलों में 8400 रुपये का शुल्क देना होगा। इस तरह अन्य शुल्क भी बढ़ाए हैं। सरकारी स्कूल इस शुल्क की अदायगी बच्चों से विभिन्न प्रकार के शुल्क लेकर ही की जाएगी। हालांकि ऐसे स्कूल जहां बच्चों की संख्या कम है उनके लिए शुल्क देना चुनौती होगी। यही कारण है कि कई सरकारी स्कूलों ने पिछले साल का शुल्क भी अभी तक नहीं दिया है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि बोर्ड लगातार शुल्क में वृद्धि कर रहा है। निजी स्कूलों से तो मोटा शुल्क वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें