रूबरू इंटरेक्शन मीट के दौरान पंजाबी कहानी संग्रह को जारी करते मुख्य अतिथि व अन्य
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के पंजाबी विभाग ने जम्मू-कश्मीर पंजाबी साहित्य सभा श्रीनगर के सहयोग से लेखक आरएस राजन के साथ विद्यार्थियाें की इंटरेक्शन मीट करवाई। इसमें आरएस राजन की पंजाबी लघु कहानियों का संग्रह परछावें नई मरदे का विमोचन किया गया।
समारोह में जम्मू विश्वविद्यालय के डिस्टेंस एंड आनलाइन एजुकेशन के निदेशक प्रोफेसर पंकज के श्रीवास्तव मुख्य अतिथि, जबकि जम्मू कश्मीर पंजाबी साहित्य सभा जम्मू के पूर्व अध्यक्ष व प्रसिद्ध कवि एस अजीत सिंह मस्ताना मौजूद रहे। इसमें, विद्यार्थियों, बुद्धिजीवियों, लेखकों, संकाय सदस्यों और विभाग के विद्वानों ने भाग लिया। पंजाबी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुचेता पठानिया ने साहित्य की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने के लिए लेखकों की सराहना की। पीएचडी विद्वान चरणजीत सिंह और हरप्रीत कौर ने पुस्तक पर पेपर पेश किया जिसमें कहानियों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया था। लेखक ने लोगों से बातचीत करते हुए अपनी साहित्यिक यात्रा और रचनात्मक प्रक्रिया पर अंतर्दृष्टि साझा की।