जम्मू विश्वविद्यालय में कोचिंग जारी, नेट-जेआरएफ की तर्ज पर पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय अक्तूबर में जम्मू-कश्मीर राज्य पात्रता परीक्षा (जेके सेट) करवाएगा। परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय में कोचिंग जारी है। तीन बजे के बाद अभ्यर्थियों को सेट के पहले पेपर की पढ़ाई करवाई जा रही है। इसका पाठ्यक्रम भी नेट-जेआरएफ की तर्ज पर है। इसमें 10 इकाइयां निर्धारित हैं। पाठ्यक्रम के हिसाब से संबंधित विषयों के शिक्षक अभ्यर्थियों को कोचिंग करवा रहे हैं। डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि यह दूसरी बार है कि जम्मू विश्वविद्यालय को परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी मिली है। अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए कम फीस लेकर कोचिंग देने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थियों से सिर्फ पंजीकरण शुल्क लिया गया है। संवाद