फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रस्ताव मंजूर होने के बाद ही शुरू होगा आईएमएफए का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के इंडियन म्यूजिकल एंड फाइन आर्ट्स (आईएमएफए) का जीर्णोद्धार प्रस्ताव मंजूर होने के बाद ही शुरू हो सकेगा। फिलहाल कॉलेज के प्रिंसिपल शोभ इनायत मालिक ने प्रस्ताव बनाकर सक्षम अधिकारियों को भेज दिया है, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। लोक निर्माण विभाग के एईई राजीव गुप्ता ने कहा कि राशि मंजूर होने के तुरंत बाद काम शुरू करेंगे। आईएमएफए जम्मू में यूजी दाखिला प्रक्रिया जारी है। सीयीईटी और नॉन सीयूईटी के छात्रों को दाखिले दिए जा रहे हैं। लेकिन कॉलेज में बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है। छात्रों का कहना है कि वे बार-बार प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि उन्हें कला केंद्र की इमारत में शिफ्ट किया जाए। या कॉलेज में नई इमारत बनाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें