फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महाराजा हरि सिंह पार्क के पास आशा वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। आशा वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार को महाराजा हरि सिंह पार्क के पास प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। आशा वर्कर कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि कोविड के दौरान बेहतरीन सेवाएं दी थी लेकिन उनके साथ न्याय नहीं हो रहा। इस कारण सड़कों पर उतरना पड़ा है। प्रदेश भर में 13 हजार आशा कार्यकर्ता सेवाएं दे रही हैं। मगर सरकार नियमितीकरण के बारे में विचार नहीं कर रही और न ही वेतन भत्ता बढ़ाया जा रहा है। उपराज्यपाल से वेतन बढ़ाने के बारे में बात करना चाहते हैं।
विज्ञापन

महासचिव जगदीश शर्मा ने कहा कि पुडुचेरी, हरियाणा, केरल, तेलंगाना, गुजरात आदि राज्यों में आशा वर्करों की समस्याओं का समाधान निकाला जा रहा है। मगर यहां कोई निर्णय नहीं लिया गया जबकि कर्मचारी समय-समय पर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग पूरी करनी की अपील की। जिया लाल परिहार, गीता देवी समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें