फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू विवि में स्थायी शिक्षकों के पद के लिए 15 तक बढ़ाई आवेदन तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
- 40 विभागों और तीन कैंपस में भरे जाएंगे डेढ़ सौ से अधिक पद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के स्थायी पद भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 जुलाई से बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थियों को विवि ने आवेदन करने का मौका दिया है। निर्धारित तारीख तक 40 विभागों में डेढ़ सौ से अधिक पदों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। विवि के सभी विभागों और अधीन कैंपस में रिक्त पद भरे जाने हैं। वहीं अनुबंधित आधार पर तकनीकी सहायकों और प्राध्यापकों के पद भरने के लिए संबंधित विभागों में साक्षात्कार लिया जा रहा है। कई विभागों में साक्षात्कार हुए हैं। दोनों प्रक्रियाओं के माध्यम से विवि में शिक्षकों को नियुक्त किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें